शेयर करें !
posted on : December 10, 2020 7:36 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में गुरूवार की देर सांय को एक ट्रक की टक्कर से पेट्रोल पंप की एक मशीन क्षतिग्रस्त हो गई है। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार गुरूवार को देर शाम को गोपेश्वर के पेट्रोल पंप पर सड़क पर खड़ा एक ट्रक अचानक पेट्रोल पंप से जा टकराया। जिससे यहां पेट्रोल पंप की एक मशीन क्षतिग्रस्त हो गयी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन ढलान में खड़ा होने के चलते पेट्रोल पंप से टकराया। क्योंकि घटना के वक्त ट्रक में चालक मौजूद नहीं था। इस दौरान पंप पर किसी वाहन के मौजूद न होने से बड़ा हादसा होने से टल गया है। वहीं पेट्रोल पंप के प्रबंधक की ओर से थाना गोपेश्वर में इस घटना की लिखित तहरीर भी दी गई है। घटना की सूचना मिलने पर फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंच गई थी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!