शेयर करें !
posted on : September 16, 2022 8:10 pm

कोटद्वार। 24 मई 2022 को वादिनी रश्मि रावत निवासी बालासौड़, कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल ने कोतवाली कोटद्वार पर प्रथम सूचना रिर्पोट दर्ज करायी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर से नगदी व जेवरात चोरी कर ली एवं दिनांक 15सितम्बर को वादी शहनवाज पुत्र स्व ऐजाजुदीन निवासी गंगादत्त जोशी मार्ग, आमपड़ाव तल्ला, कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल ने कोतवाली कोटद्वार पर प्रथम सूचना रिर्पोट दर्ज करायी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके मकान के अन्दर से भवन निर्माण से सम्बन्धित सामान चोरी कर ली है। प्रथम सूचना रिर्पोट के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मुअसं- 142/2021 धारा 38/411 एवं मुअसं 224/2022, धारा 38/411 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा उक्त दोनों चोरी की घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुये तत्काल अभियोग के सफल निस्तारण व शीघ्र अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार शेखर चन्द्र सुयाल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार गणेश लाल कोहली के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अथक प्रयास एवं ठोस सुरागरसी पतारसी करते हुये दिनांक 15सितम्बर को उक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त (1) चांद खान उर्फ फिरोज (2) मनीष उर्फ रोनी को दिल्ली फार्म तिराहा कोटद्वार के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पताः-
1. चांद खान उर्फ फिरोज पुत्र जुल्फकार निवासी खुमरा बस्ती कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढवाल।
2. मनीष उर्फ रोनी पुत्र ओमप्रकाश, निवासी खुमार बस्ती कोटद्वार , जनपद पौड़ी गढ़वाल।

पजीकृत अभियोगः-
1. मुअसं- 142/202 धारा 34/38/411 भादवि
2. मुअसं 224/2022, धारा 457/38/34/411 भादवि

बरामद माल
1. एक पुलिन्दा माल सम्बन्धित मुअसं 224/2022
2. एक पुलिन्दा माल अभियुक्त चांद से बरामद कुल रू 7,/- मुअसं 224/2022 से सम्बन्धित
3. एक पुलिन्दा माल अभियुक्त मनीष शर्मा से बरामद रू 5,/- मुअसं 142/2022 से सम्बन्धित

पुलिस टीमः-
1. उनि कैलाश चन्द्र सैमवाल
2. उनि मैहराजुदीन
3. आरक्षी चरण सिंह
4. आरक्षी चन्द्रपाल

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!