शेयर करें !
posted on : September 19, 2023 7:13 pm

देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड के पिलखाडा ल्वाणी में आयोजित दो दिवसीय 17वां राजराजेश्वरी संस्कृति संरक्षण मेला रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हो गया है।

मेले का संपन्न मंगलवार को पिंडर के पूर्व विधायक डा. जीत राम ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। इनका संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी हमारी संस्कृति को जाने इसके लिए इसका समुचित ज्ञान आने वाली पीढ़ी को भी देना होगा।

मेले के समापन पर विभिन्न सांस्कृतिक कला मंचों, महिला मंगल दलों, स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस मौके पर कुमाऊनी गायिका दीपा नगरकोटी, ने बेडू पाको….., हुडकी घमाघम….., लाली हो लाली…..गीतों की प्रस्तुतियां दी। सांस्कृतिक मंडल खटीमा के कलाकारों ने शिव तांडव की सुंदर प्रस्तुति दी, वहीं ममद ल्वाणी, ताजपुर, धूराधारकोट, सुया महिलाओं ने भी लोकगीतों की प्रस्तुतियों से सबका मनमोहा। कार्यक्रम में राजकीय इंटर कालेज और  प्राथमिक  विद्यालय के छात्रों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। मेले के दौरान महिला समूहों ने स्थानीय उत्पादन दाल, लहसून, आलू का स्टाल लगाए। इस मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष महावीर सिंह, जिला पंचायत सदस्य कृष्णा बिष्ट, देवी जोशी, मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र बिष्ट, नरेन्द्र बिष्ट,  पूर्व प्रमुख उर्मिला बिष्ट, हीरा पहाड़ी, इन्द्र सिंह राणा, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह, महिपाल बिष्ट, कृपाल भंडारी, प्रधान प्रदुमन सिंह आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!