शेयर करें !
posted on : April 9, 2022 5:00 pm
Independence Day 2026 Greetings

चंपावत। चंपावत जिले के टनकपुर में मां पूर्णागिरी के दर्शन करने व मेला देखने जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी मिली है कि यह हादसा पूर्णागिरि मार्ग पर हुआ। दोनों मृत युवक गैडाख्याली गांव के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान कृष्ण कुमार और विक्रम सिंह के रूप में हुई है।

वाहन की टक्कर से दो राहगीरों की जान चली गई। वहीं वाहन में सवार छह लोग घायल है। इन घायलों का उपचार चल रहा है। बताया गया कि वाहन में सवार सभी लोग बरेली निवासी थे। ये लोग नवरात्र के मौके पर माता के दर्शन के लिए जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही यह हादसा हो गया। बताया गया है कि घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर है। अस्पताल में सभी का उपचार जारी है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!