शेयर करें !
posted on : March 25, 2022 6:42 pm
Independence Day 2026 Greetings

घटना में चार लोग गंभीर घायल, प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हायर सेंटर भेजा

नैनीताल। नैनीताल के रामगढ़ ब्लाक के छतौला गांव के पास जहां एक मैक्स खाई में जा गिरी। इस हादसे में चाचा-भतीजी की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के घायल

होने की सूचना मिली है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। हादसे से गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं खबर है कि 4 लोगों की हालत गंभीर है।

शुक्रवार को छतौला गांव निवासी सुरेश राम (34) पुत्र बहादुर राम ने करीबन चार दिन पहले ही बोलेरो खरीदी थी। वो अपने परिवारवालों के साथ छतौला रोड से अपने गांव में निर्माणाधीन भवन को देखने के लिए निकले थे। लेकिन कुछ ही दूरी पर जाकर उनका वाहन अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा और पलट गया। वाहन में सवार लोगों की चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुन आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। लोगों ने वाहन के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला और बामुश्किल मुख्य सड़क तक पहुंचाया। घायलों को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने वाहन चालक सुरेश और उसकी चार साल की भतीजी पीहू को मृत घोषित कर दिया।

इस हादसे में छतौला गांव निवासी गंभीर रूप से घायल शंकर राम, नीरज, कपिल, तथा अदिति को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। सभी की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को भी भेज दी गई है। घटना में चाचा-भतीजी की मौत से गांव में कोहराम मचा हुआ है।स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है तो वही गांव के लोग भी स्तब्ध है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!