शेयर करें !
posted on : September 8, 2026 5:02 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के नंदानगर ब्लॉक के दूरस्थ रामणी क्षेत्र में मंगलवार तड़के दो नाबालिगों के शव मेला पंडाल में फंदे से लटके मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों ने पंडाल के लोहे के एंगल से फंदा लगाकर आत्महत्या की। घटना की सूचना मिलते ही नंदानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि रामणी में मेला आयोजित किया जा रहा है। मंगलवार तड़के मेला पंडाल में क्षेत्र के दो नाबालिगों के शव लोहे के एंगल से फंदे पर लटके मिले। सूचना मिलने पर नंदानगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस घटना के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

घटना के बाद रामणी सहित आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। एक साथ दो नाबालिगों की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!