शेयर करें !
posted on : July 17, 2023 4:50 pm
Independence Day 2026 Greetings

सावन के सोमवार को शिव मंदिर में जलाभिषेक करने गई दो किशोरियों की नदी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जल पुलिस की मदद से दोनो के शव नदी से बरामद कर लिए हैं। हादसे से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना पौड़ी जिले की है।

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह कोटद्वार के सतपुली के नजदीक स्थित नयार नदी में नहाते समय दो किशोरियों की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों किशोरियां अपनी सहेलियों के साथ दंगलेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए गई थीं। जिससे पहले वह घाट पर स्नान करने लगीं।

स्थानीय लोगों ने तुरन्त इसकी सूचना पुलिस को दी। स्थानीय तैराकों ने दोनों की खोजबीन शुरू की तो दोनों घाट से एक किलामीटर दूर मिली। लेकिन तब तक एक युवती की मौत हो चुकी थी। वहीं, किशोरी की हालत गंभीर देखते हुए उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!