posted on : August 20, 2025 9:00 pm
भराडीसैण (चमोली)। युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर बेरोजगार युवाओं ने भी हंगामा काटा। बेरोजगार को रोजगार देने, सचिवालय में तैनात डीडीओ मयंक सिंघल को बर्खास्त करने समेत तमाम मांगों को लेकर बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल के नेतृत्व में युवा बेरोजगार विधान सभा कूच करने जा रहे थे। दिवालीखाल बैरियर पर पुलिस ने युवा बैरोजगारों को विधान सभा भवन जाने से रोक दिया। इसके चलते युवाओं ने जमकर हंगामा काटा। शिक्षा मंत्री के विरोध में जमकर नारे लगाए गए। इसके बाद बेरोजगारों ने मौके पर तैनात अधिकारी ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांगों के तत्काल निस्तारण की गुहार लगाई। इस दौरान संघ के सचिव जेपी ध्यानी, संगठन सचिव सुरेंद्र सिंह , भूपेंद्र कोरंगा, विकास दयाल, आदि बेरोजगार रोजगार के सवाल पर गोलबंद रहे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
