posted on : September 18, 2023 7:39 pm
थराली (चमोली)। चमोली जिले के थराली के निकट चेपड़ो में पिण्डर नदी के किनारे शव मिला है। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सोमवार को पुलिस और एसडीआरफ की टीम ने शव को कब्जे में लिया। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी है।
ग्राम प्रधान दर्शन सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने उन्हें सूचना दी कि नदी किनारे एक शव दिखायी दे रहा है जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। जिस पर थाना थराली से पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को रेशक्यू किया गया। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पायी है। थराली के थाना प्रभारी ने बताया कि 72 घंटे तक शव को शिनाख्त के लिए रखा जाएगा। शिनाख्त न होने पर अंतिम संस्कार की कार्रवाई अमल में लायी जायेगी।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
