माणा पास बार्डर को रवाना हुए

शनिवार को केदारनाथ के दर्शन को जाना था, मौसम खराब होने के कारण नहीं जा पाये

रविवार को भगवान बदरीनाथ के दर्शन के बाद जायेंगे केदारनाथ

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार शाम श्री बदरीनाथ धाम पहुंच गये है। तथा सीधे सीमा पर तैनात जवानों की हौसला-अफजाई के लिए भारत की तिब्बत से लगी माणा पास बार्डर को रवाना हुए। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार आज शाम भगवान बदरीविशाल की शयन आरती में शामिल होंगे।
अपने पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को यूपी के सीएम को केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए जाना था लेकिन मौसम खराब होने के कारण श्री केदारनाथ धाम नहीं पहुंच सके। और सीधे बदरीनाथ धाम पहुंच गये। बदरीनाथ धाम पहुंच कर सीएम ने बीआरओ गेस्ट हाउस में अल्प विश्राम के बाद सीधे माणा पास बार्डर के लिए रवाना हो गये। संभावना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को भगवान बदरीविशाल के दर्शन के बाद केदारनाथ धाम पहुंचेगे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!