शेयर करें !
posted on : May 2, 2026 12:47 pm

देहरादून। उत्तराखंड प्रवक्ता मुख्य परीक्षा की तिथियों के टकराव को लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ गई है। उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) से परीक्षा तिथियों को पुनर्निर्धारित करने की मांग की है।
संघ के महासचिव अभिषेक शर्मा के अनुसार, आयोग की ओर से जारी कैलेंडर में प्रवक्ता मुख्य परीक्षा 9 और 10 मई को निर्धारित की गई है। वहीं, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की प्रवक्ता परीक्षा भी इन्हीं तिथियों पर प्रस्तावित है। ऐसे में उत्तराखंड के हजारों अभ्यर्थी, जिन्होंने दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है, दुविधा में पड़ गए हैं।
उनका का कहना है कि दोनों राज्यों की परीक्षाएं एक ही दिन होने से अभ्यर्थियों के “समान अवसर” के अधिकार पर प्रभाव पड़ रहा है। भौगोलिक दूरी और यात्रा समय के कारण एक ही दिन दोनों परीक्षाओं में शामिल होना संभव नहीं है। ऐसी दशा में अभ्यर्थियों के सामने दुविधा की स्थिति बनी है। अभ्यर्थी काफी लंबे समय में इन परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे हुए हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों के सामने दुविधा बनी हुई है। यदि परीक्षा तिथियों में परिवर्तन हो जाता है तो अभ्यर्थियों को दोनों परीक्षाओं में शामिल होने का अवसर मिल जाएगा।
उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने आयोग से मांग की है कि युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा तिथियों को आगे बढ़ाया जाए, ताकि अभ्यर्थियों को दोनों परीक्षाओं में शामिल होने का अवसर मिल सके।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!