शेयर करें !
posted on : June 29, 2021 4:31 am

एक जुलाई से प्रस्तावित चारधाम यात्रा पर कोर्ट सहमत नहीं, अग्रिम सुनवाई तक चारधाम यात्रा पर रोक लगाई

नैनीताल। कोरोना संक्रमण के खतरे ने एक बार फिर चारधाम यात्रा पर विराम लगा दिया है। कोरोना वायरस के खतरे व स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों को अधिक पुख्ता करने हेतु हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर रोक लगा दी है। प्रदेश सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में 1 जुलाई से स्थानीय स्तर पर चारधाम यात्रा खोले जाने को लेकर विचार किया था, आज 28 जून को हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस बैंच ने चारधाम यात्रा को फिलहाल स्थगित कर दिया है। वहीं हाईकोर्ट ने उत्तराखंड चारधाम यात्रा की लाइव टेलीकास्ट चलाए जाने की बात कही है। साथ ही प्रदेश सरकार को 7 जुलाई तक पुनः शपथपत्र दाखिल करने का समय दिया है इसके पश्चात चारधाम यात्रा शुरू होने पर विचार किया जा सकता है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!