posted on : April 22, 2022 4:52 pm

भौतिक विज्ञान परिषद का भी हुआ गठन

नरेंद्र नगर (टिहरी गढ़वाल)। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर के भौतिक विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद की ओर से शुक्रवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। साथ ही विभागीय परिषद का गठन भी किया गया।

भौतिक विज्ञान के पदाधिकारियों में अध्यक्ष शिवम बीएससी तृतीय वर्ष, उपाध्यक्ष रिया भंडारी बीएससी तृतीय वर्ष, सचिव गुरप्रीत सिंह बीएससी द्वितीय वर्ष, सह सचिव सुनील चंद बीएससी द्वितीय वर्ष तथा कोषाध्यक्ष अंकिता ठाकुर बीएससी प्रथम वर्ष सम्मिलित थे। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ. यूसी मैथानी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता हैंडस ऑन एक्सपेरीमेंट्स इन फिजिक्स में बीएससी तृतीय वर्ष की रिया भंडारी ने प्रथम, बीएससी प्रथम वर्ष की नेहा जोशी ने द्वितीय तथा बीएससी तृतीय वर्ष के शिवम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय वर्ष के दीपक प्रथम, बीएससी द्वितीय वर्ष की तनु नेगी दूसरे और बीएससी प्रथम वर्ष के अभिषेक नेगी तीसरे स्थान पर रहे। क्विज प्रतियोगिता में शिवम, रिया तथा शिवचरण ने क्रमशः प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण इंडिया इन स्पेस तथा इन्वेस्ट इन अवर प्लेनेट विषय पर आयोजित पोस्टर तथा क्विज प्रतियोगिता में भी छात्रों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया परिणामों की घोषणा के साथ डॉ रश्मि उनियाल ने सभी का आभार प्रकट किया। समापन पर प्रभारी प्राचार्य ने छात्रों के प्रयासों की प्रशंसा की तथा छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए इन गतिविधियों को आवश्यक बताया। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में डॉ. चंदा टी नौटियाल, डॉ. शैलजा रावत, सुधा रानी सम्मिलित थे। इस मौके पर डॉ. सरचना सचदेवा, डॉ. राजपाल सिंह रावत, मुनेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!