शेयर करें !
posted on : September 10, 2023 7:32 pm

गोपेश्वर (चमोली)। पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर रविवार को राजकीय इंटर कालेज गोपेश्वर और महाविद्यालय कर्णप्रयाग में कार्यक्रम आयोजित हुए। इंटर कालेज गोपेश्वर तथा महाविद्यालय कर्णप्रयाग में निबंध और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

राजकीय इंटर कालेज गोपेश्वर में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में साक्षी तिवारी प्रथम, हेमा द्वितीय तथा अशोक सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया जबकि निबंध प्रतियोगिता में बबली प्रथम, प्रिया कंडारी द्वितीय तथा गौरव सिंह तृतीय रहे। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचाय कर्मवीर सिंह, शिक्षक अनूप खण्डूड़ी, विनोद पुरोहित, भुवनेश्वरी चैहान, दीवान सिंह कंडेरी, सुशील खण्डूड़ी, जयेंद्र पंवार आदि मौजूद थे।

वहीं दूसरी ओर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में भारत रत्न पं.गोबिन्द बल्लभ पंत की 136वीं जयंती पर भाषण और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।  प्राचार्य प्रो.केएल तलवाड़ सहित समस्त महाविद्यालय परिवार ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान डा.कविता पाठक के संयोजकत्व में भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन में पं.गोविंद बल्लभ पंत का योगदान विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में अखिलेश प्रथम, प्रज्ञा और सलोनी ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त कियका। निबंध प्रतियोगिता में निकिता प्रथम, प्रज्ञा द्वितीय और पायल तृतीय रहीं। इस मौके पर डा.शीतल देशवाल, डा.स्वाति सुन्दरियाल, डा.हिना नौटियाल, डा.पूनम, डा.अखिलेश कुकरेती, डा.तौफिक अहमद, डा.विजय कुमार, डा. डीएस राणा, डा.वीआर अन्थवाल आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!