शेयर करें !
posted on : May 31, 2022 5:15 pm

गोपेश्वर/पोखरी (चमोली)। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मंगलवार को विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के साथ ही सामाजिक संगठनों ने रैली निकाल कर लोगों को जागरूक कर तंबाकू सेवन न करने के लिए प्रेरित किया।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की गोपेश्वर शाखा की ओर से विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्त जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को अपर जिलाधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने गोपीनाथ मंदिर से हरी झंडी देकर रवाना किया। रैली में एनसीसी कैडेट एवं राजयोगी भाइयों और बहनों ने भाग लिया। रैली का समापन इंजीनियरिंग कालेज कोठियाल सैण में हुआ। जहां पर रैली को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी कुरियाल ने कहा जीवन में व्यसन करने का मुख्य कारण खालीपन है इस खालीपन को हम जीवन में एक अच्छा लक्ष्य रखकर एवं मेडिटेशन के माध्यम से खत्म कर सकते हैं।  जिला कारागार अधीक्षक  प्रमोद पाण्डे ने कहा कि तंबाकू एक धीमा जहर है जो देश के भविष्य नागरिकों की तमाम शक्तियों को नष्ट करता है। यदि व्यक्ति चाहे तो इन्हें अपनी दृढ़ शक्ति से छोड़ सकता है। इंजीनियरिंग कालेज के निदेशक कृष्ण कांत ने कहा कि नशा एक  ऐसा दलदल है जिसमे से इंसान चाह कर भी निकल नहीं पाते यह इंसान को मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर कर उन्हें मृत्यु शैया तक पहुंचा देते है। सेवानिवृत्त कर्नल डीएस बत्र्वाल ने कहा कि समाज को  ब्रह्मा कुमारीज संस्था की ओर से एक नई दिशा प्रदान की जा रही है उनके अथक सेवाओं से भारत फिर से स्वर्णिम भारत बनने की ओर अग्रसर है। ब्रह्मकुमारी किरण ने राज्योग के महत्व के बारे में बच्चों को समझाया और कहा राज्योग से मानसिक शक्तियों का विकास होता है और दृढता  शक्ति बढ़ती है।

इधर, राजकीय इंटर कालेज गोपेश्वर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर  शिक्षकों और छात्र छात्राओं ने धूम्रपान, मद्यपान और तम्बाकू का सेवन न करने की शपथ ली गयी। तम्बाकू निषेध दिवस पर एनसीसी कैप्टन कुंवर सिंह रावत और एएनओ विजय पंत के नेतृत्व में सीनियर कैडैट्स ने गोपेश्वर नगर में जागरूकता रैली निकाली गई, वहीं विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी राजेन्द्र असवाल ने  एसएसएस के स्वयं सेवियों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कर्मवीर सिंह ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी छात्र और शिक्षकों को ऐसी गतिविधियों से दूर रहना चाहिए जिसका प्रभाव हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य तथा हमारे दैनिक जीवन व समाज पर प्रतिकूल पड़ता है। डीएस कण्डेरी ने छात्र छात्राओं को तम्बाकू निषेध की शपथ दिलाई गई।

उधर, चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के राइका गोदली में पेड़वाले गुरूजी धनसिंह घरिया के नेतृत्व में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को मद्यपान से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!