शेयर करें !
posted on : April 3, 2022 1:17 pm
Independence Day 2026 Greetings

डम्फर में अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया

उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से वाहन चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार हाईवे पर धरासू से देवीधार के तरफ आते हुये एक डम्फर वाहन संख्या-यूके 09 सीए-0520 देवीधार के पास रोड़ पर पलटने से दुर्घटनाग्रस्त हुआ हैं। इस वाहन में चालक ही सवार था जिसकी मौके पर मृत्यु हुई हैं। मृतक की शिनाख्त वीरपाल सिंह पुत्र नक्शा सिंह, निवासी- कोरदी, गैरी राजपूतों, टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!