गोपेश्वर (चमोली)। राजस्थान के उदयपुर जिले में कन्हैया लाल की नृशंस हत्या पर आक्रोश जताते हुये घटना के विरोध में गोपेश्वर में प्रदर्शन किया। और हत्यारों तथा इस घटना में जुड़े लोगों को फांसी देने की मांग की।

गुरुवार को विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता ने उदयपुर की घटना चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के मुख्य तिराहे पर एकत्र होकर हत्या के आरोपियों का पुतला दहन किया। विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी राकेश मैठाणी ने घटना पर आक्रोश जताते हुये कहा कि उदयपुर की घटना बताती है कि कट्टरता की मानसिकता के लोग मानवता के कितने बड़े दुश्मन और खतरनाक हैं। गोपेश्वर में हुये प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य विक्रम बत्र्वाल, पवन राठौर, राकेश पुरोहित, मंगला प्रसाद कोठियाल, कैप्टेन वीरेंद्र रावत, तुलसी भट्ट, मुस्कान रावल, अयोध्या प्रसाद हटवाल, पवन राठौर, सोनू फरस्वाण, अमित मिश्रा, संजय कुमार, हरि प्रसाद ममगांई आदि मौजूद थे।

                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!