गोपेश्वर (चमोली)। विश्व हिन्दू परिषद की ओर से बुधवार को जिलाधिकारी चमोली को एक ज्ञापन सौंप कर श्रावण के पवित्र माह में मांस की विक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

विहिप के जिलाध्यक्ष राकेश मैठाणी, पवन राठोर, अतुल शाह ने कहा कि हिन्दूओं के लिए सावन का पवित्र माह होता है। इस माह में हिन्दू धर्म के अनुयायी मांसाहार को आचरण के विरूध मानते है। इसलिए इस माह में जिले में सावन के सोमवार को मांस की विक्री पर प्रतिबंध लगया जाए साथ ही फल विक्रेताओं की दुकानों पर बिकने वाले अंडे पर भी रोक लगायी जाए। उन्होंने लव जेहाद के अंतर्गत समुदाय विशेष के लोगों की ओर से पर्वतीय क्षेत्र के युवतियों को बहला फुसला कर ले जाने की घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त करते हुए बाहर से आने वाले फट फेरी लगाने वालों की जांच करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही इस पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो वे आंदोलन के लिए विवश होंगे। ज्ञापन देने वालों में राकेश मैठाणी, पवन राठोर, अतुल शाह, संदीप बत्र्वाल, प्रकाश बत्र्वाल, विनोद राणा आदि शामिल थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!