posted on : November 13, 2020 7:10 pm

गोपेश्वर (चमोली)। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष पुष्पा पासवान के शुक्रवार को गोपेश्वर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गोपेश्वर नगर में रैली निकाली का खुशी व्यक्त की। महिला आयोग की उपाध्यक्ष पुष्पा पासवान ने कहा कि सरकार की ओर से उन पर किये भरोसे पर खरा उतरना और पात्र व्यक्ति को लाभांवित करना उनका उद्देश्य है। उन्होंने पार्टी के जिला तथा प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, व्यापार संघ अध्यक्ष अनूप पुरोहित, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर रावत, दीपा तिवारी, शांति राणा, विक्रम बत्र्वाल आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!