शेयर करें !
posted on : June 24, 2021 5:26 pm

देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल ब्लॉक के लिंगड़ी गांव के बुस्तरा और उणीबगड़ तोक के ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र प्रभावितों के पुर्नवास करने की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने शीघ्र पुर्नवास और अस्थाई विस्थापन को लेकर कार्रवाई न किये जाने पर वे आंदोलन शुरु करने के लिये बाध्य होंगे।

बता दें कि बीती 18 व 20 जून को देवाल ब्लॉक में हुई भारी बारिश के दौरान पिंडर नदी के कटाव से लिंगडी गांव के बुस्तरा और ऊणीबगड़ तोक मे कटाव शुरु हो गया था। इस दौरा ऊणीबगड़ तोक में दो आवासीय भवन नदी के बहाव में बह भी गये थे। गांव के नीचे हुए कटाव से ऊणीबगड़ में 10, बुस्तरा में आठ और खडमुनिया तोक में छह परिवारों के आवासीय भवन खतरे की जद में आ गये थे। ऐसे में प्रभावित परिवारों के पुर्नवास और सुरक्षित आवास की व्यवस्था को लेकर वीरवार को तहसील प्रशसन की ओर से बैठक आयोजित की गई। बैठक में थराली विधायक मुन्नी देवी व देवाल ब्लॉक प्रमुख दर्शन दानू ने ग्रामीणों के शीघ्र अस्थाई विस्थापन के साथ ही पुर्नवास की कार्रवाई शुरु करने को लेकर तहसील प्रशासन से वार्ता की। वहीं ग्रामीणों ने शीघ्र मामले में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर, उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार ने कहा प्रशासन प्रभावितों की हर सम्भव मदद के लिये तैयार है। वहीं क्षेत्र का भूगर्भीय सर्वेक्षण करवाया जा रहा है। रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजकर शीघ्र ग्रामीणों की सुरक्षा के लिये सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!