शेयर करें !
posted on : April 4, 2022 6:23 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के दशोली विकास खंड के धारकोट गांव से दो सप्ताह से लापता चल रहे युवक का सोमवार को कालेश्वर के निकट अलकनंदा नदी में शव मिल गया है। युवक के परिजनों ने बीती 21 मार्च को नंदप्रयाग पुलिस चैकी में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को दोहपर बाद कालेश्वर के ग्रामीणों की ओर से अलकनंदा नदी के बीच में पत्थरों के बीच एक शव के होने की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नदी के तेज बहाव में शव होने के चलते एसडीआरएफ को शव रेस्क्यू करने के लिये बुलाया। जिस पर एसडीआरएफ की टीम ने शव को रेस्क्यू कर पुलिस को सौंपा। थानाध्यक्ष कर्णप्रयाग चित्रगुप्त ने बताया कि शव की पहचान चमोली के धारकोट गांव निवासी विनोद सिंह (32) पुत्र दर्शन सिंह के रुप में की गई है। उन्होंने बताया कि युवक के परिजनों की ओर से बीती 21 मार्च को युवक की गुमशुदगी रिपोर्ट नंदप्रयाग में दर्ज की गई थी। पुलिस ने शव को उप जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!