जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले के बदरीनाथ यात्रा मार्ग के जोशीमठ स्थित सामुदायिह स्वास्थय केन्द्र में पिछले 15 दिनों से पानी की आपूति ठप चल रही है। जिसके चलते यहां कार्य कर रहे चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों को भारी  परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिससे आक्रोशित चिकित्सकों ने गुरूवार को कार्य बहिष्कार किया।

चिकित्सक डा. गौतम का कहना है कि पानी की आपूर्ति के लिए विभाग को कई बार विभाग को पत्र लिखा गया है लेकिन पानी की सप्लाई सुचारू नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को डाक्टर जल संस्थान के कार्यलय में पहुचे लेकिन यहां पर भी कोई जिमेदार अधिकारी नही मिला। जिसके बाद डाक्टरों ने पूरे दिन कार्य बहिष्कार किया।

                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!