इतिहास तथा भौतिकी विभाग की ओर से आयोजित हुआ कार्यक्रम

नरेंद्र नगर (टिहरी गढ़वाल)। टिहरी गढ़वाल के धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर तथा अकादमी क्रियाकलाप समिति के तत्वावधान में महाविद्यालय के इतिहास तथा भौतिकी विभाग ने संयुक्त रुप से एक राष्ट्रीय स्तर के वेबीनार का आयोजन किया गया। जिसका विषय था समय और तनाव प्रबंधन। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शिक्षा विभाग लखनऊ विश्वविद्यालय से डॉ. किरण लता डंगवाल तथा यूवीक्यू बिजनेस स्कूल मियामी यूएसए से डॉ. संदीप गुप्ता ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य ने आमंत्रित अतिथियों तथा प्रतिभागियों के स्वागत के साथ हुआ। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. इरा सिंह ने कार्यक्रम की विषय वस्तु से सभी को परिचित करवाया। कार्यक्रम के प्रथम तकनीकी सत्र की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष गृह विज्ञान विभाग, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ऋषिकेश परिसर प्रो. प्रीति कुमारी ने की।इस सत्र में डॉ. डंगवाल ने जीवन का प्रबंधन करने के लिए समय का प्रबंधन विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न उदाहरणों के द्वारा भविष्य के लिए लक्ष्य निर्धारण के लिए भी प्रोत्साहित किया। द्वितीय तकनीकी सत्र की अध्यक्षता इतिहास विभाग, एसजीआरआर पीजी कॉलेज देहरादून से डॉ. एमएस गुसाई द्वारा की गई। इस सत्र में डॉ. संदीप गुप्ता ने स्व प्रबंधन विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने मानव मस्तिष्क के कार्य करने के तरीकों की कार्य क्षमता को हमारे व्यवहार से जोड़ते हुए कई छोटी-छोटी तकनीकों से अवगत कराया जिनकी मदद से हम अपने दैनिक जीवन में तनाव को दूर रख सकते हैं। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. इरा सिंह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मुख्य वक्ताओं, कार्यक्रम की कार्यकारिणी समिति के सदस्यों, महाविद्यालय परिवार के साथ सम्मिलित सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री डॉ. रश्मि उनियाल ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी संकाय से विद्यार्थी सम्मिलित हुए, साथ ही अन्यत्र महाविद्यालयों के प्राध्यापक तथा छात्र-छात्राओंने भी प्रतिभाग किया।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!