शेयर करें !
posted on : April 16, 2022 8:33 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। अभी पत्रकार हरीश बिष्ट की चिता की आग ठंडी भी न हो सकी थी कि पत्रकारों ने अपने एक और मित्र सुरेंद्र भंडारी को खो दिया है। शनिवार की सांय को पत्रकार सुरेंद्र भंडारी ने अंतिम सांस ली। एक लंबी बीमारी से जुझते हुए वे हम सब के बीच से विदा हो गये है। पत्रकारों के लिए ये सबसे बड़ी दुखद घटना है। कल अर्थात रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बता दें कि काफी लंबे समय से भंडारी पक्षघात से बीमार चल रहे थें। जिनका उपचार देहरादून में चल रहा था। दो दिन पूर्व ही उनको उनके निवास गोपेश्वर लाया गया था। शनिवार की देर सांय को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके इस तरह चले जाने से पत्रकारों में शोक की लहर व्याप्त है। अभी पत्रकार हरीश बिष्ट की चिता की आग ठंडी नहीं हो पायी थी कि पत्रकारों ने एक और साथी को खो दिया है। भंडारी के असामायिक चले जाना पत्रकार जगत को अपूर्णिय क्षति हुई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!