posted on : September 6, 2021 5:33 pm

जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ तहसील मुख्यालय पर रविग्राम खेल मैदान निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन के आठवें दिन सोमवार को रविग्राम की महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने जोशीमठ के मुख्य बाजार से तहसील परिसर तक रैली निकालकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं और युवाओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा।

बता दें कि जोशीमठ नगर के रविग्राम में प्रस्तावित खेल मैदान निर्माण को लेकर बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट के आश्वासन के बाद भी भूमि खेल विभाग को हस्तांतरित नहीं हो सकी है। जिससे स्थानीय लोगों में सरकार की कार्य प्रणाली को लेकर आक्रोश बना हुआ है। पैनखंडा युवा संघर्ष समिति अध्यक्ष समीर डिमरी, ललित थपलियाल और ओम प्रकाश डोभाल का कहना है कि विधायक बदरीनाथ की ओर से उड्डयन विभाग की ओर से अनापत्ति देने की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की गई। लेकिन उसके बाद से भूमि हस्तांतरण को लेकर कोई सकारात्मक कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है। ऐसे में युवा अब खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि नौ सितम्बर तक सरकार की ओर से भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण नहीं की जाती तो 10 सितम्बर करे पैनखंडा युवा संघर्ष समिति की ओर से विशाल रैली का आयोजन कर आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। इस मौके पर ममंद अध्यक्ष पुष्पा देवी, शाकम्बरी देवी, दीपा डिमरी, चेतना, राजेश्वरी देवी, रेखा देवी, अनीता देवी, रेवती देवी, पुष्पा देवी भट्ट, प्रिया, रेखा राणा आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!