जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ नगर में महिला स्वच्छता समिति की ओर से बुधवार को मनोहर बाग मोहल्ले में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों द्वारा ज्योर्तिमठ शिवालय व प्राचीन शंकराचार्य मठ के आस-पास बिखरे कचरे को एकत्रित कर नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों को सौंपा।

मनोहर बाग में संचालित अभियान के दौरान महिलाओं ने 50 किलोग्राम चिप्स, बिस्किट, टॉफी, दूध के पैकेट जैसे प्लास्टिक कचरे को एकत्रित  किया। वहीं शिवालय व ज्योर्तिमठ क्षेत्र झांडियों का निस्तारण  किया। साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों से निर्धारित स्थानों पर कूड़ा निस्तारण करने की अपीली की। समिति की संयोजक देवेश्वरी कपरूवाण ने बताया की महिलाओं का यह संगठन बीते 13 वर्षों से स्वच्छता को लेकर अभियान संचालित कर रही है। समिति द्वारा स्वयं के संसाधनों और श्रमदान कर अभियान का संचालन किया जा रहा है। कहा कि अभियान को वृहद रुप देने के लिये महिलाओं को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। नगर को स्वच्छ रखने के लिये समिति का विस्तार किया जाएगा। इस  मौके पर शांता भट्ट ,सुबोधनी राणा, जगदम्बा नौटियाल, विजया भट्ट, ऊषा उनियाल, रमा उनियाल, अंजू देवी, शकुंतला उनियाल, कुंती बिष्ट आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!