शेयर करें !
posted on : May 26, 2021 4:23 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के पीपलकोटी में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना की निर्मात्री कंपनी हिन्दुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत मजदूरों को पिछले से छह माह से वेतन नहीं मिला है। जिसको लेकर हिन्दुस्तान कस्ट्रक्शन वर्कर्स यूनियन ने बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर वेतन भुगतान करवाने की गुजारिश की है।

वर्कर्स यूनियन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र टम्टा व महामंत्री सोहन कुमार का कहना है कि विगत छह माह से एचसीसी की ओर से यहां पर कार्य करने वाले नौ सौ मजदूरों को छह माह से वेतन नहीं दिया गया है। जिससे उनके सामने आर्थिकी का संकट पैदा हो गया है। उनका कहना है कि कोरोना के इस संक्रमण काल में जहां मजदूरों को समय से वेतन दिये जाने की बात की जा रही है वहीं छह से बिना वेतन के मजदूर अपने घर परिवार को भरण पोषण कैसे कर रहे है इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने जिलाधिकारी, महाप्रबंधक टीएचडीसी, पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भेज कर मजदूरों के वेतन भुगतान के लिए उचित कार्रवाई किये जाने की मांग की है। यदि 31 मई तक उनका वेतन भुगतान नहीं किया जाता है तो एक जून से कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!