शेयर करें !
posted on : May 4, 2023 5:55 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुखलय गोपेश्वर के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के तत्वाधान में गुरूवार को स्वास्थ्य एवम आयुर्वेद विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इस गोष्ठी में विशेषज्ञ के रूप में डॉ. रविन्द्र कौशिक और डॉ. जितेंद्र ने आयुर्वेद से स्वस्थ्य जीवन के विषय में बताया।

कार्यशाला में डॉ. रविन्द्र ने आयुर्वेद चिकित्सा के मूल आधार को बताते हुए वात, पित्त और कफ दोष के कारणों और इनके निवारण में उपयोगी घरेलू नुस्खे को सविस्तार बताया। उन्होंने खान पान की सावधानी को आयुर्वेद चिकित्सा के लिए अति आवश्यक बताया। समय पर भोजन और प्राणायाम को लेकर कहा कि इनसे गंभीर बीमारियों से बचा और मुक्त हुआ जा सकता है। डॉ. जितेन्द्र ने शरीर में मौजूद मर्म बिंदुओं को पहचान कर उन्हें सही जगह बार दबाकर  स्वस्थ हुआ जा सकता है। उन्होंने प्रायोगिक तौर पर ऐसे बिंदुओं और उनके लाभ को बताया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ बीपी देवली ने विशेषज्ञों को धन्यवाद दिया और कार्यक्रम की उपयोगिता को देखते हुए इस प्रकार के कार्यक्रम की पुनरावृति को जरूरी बताया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डॉ. अनिल सैनी, डॉ. राजेश मौर्य, डॉ. मनीष मिश्र, डॉ. पूनम, डॉ. भावना सहित बीएड के  छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!