शेयर करें !
posted on : September 27, 2021 5:44 pm
Independence Day 2026 Greetings

देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल ब्लॉक के वाण गांव में विश्व पर्यटन दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने हिमालय के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया। साथ ही उन्होंने पोस्टर अभियान के माध्यम देवभूमि में आने वाले पर्यटकों से भी पर्यटक स्थलों को यात्रा मार्गों को स्वच्छ रखने और संरक्षित करने में सहयोग की अपील की। गढभूमि एडवेंचर के सीईओ हीरा सिंह गढ़वाली ने बताया की ग्रामीण महिलाओं के साथ मिलकर हिमालय और पर्यटक स्थलों के संरक्षण के लिये कार्य किया जा रहा है। कहा कि हिमालय के संरक्षण को लेकर महिलाओं की ओर विशेष योगदान दिया जा रहा है। इस मौके पर महिला समूह संगठन अध्यक्ष कमला देवी, भागीरथी, लक्ष्मी देवी, महेशी देवी, कमला देवी, जानकी देवी, तुलसी देवी, अनीता देवी सहित कई महिला मौजूद थी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!