posted on : July 21, 2021 5:17 pm

जोशीमठ (चमोली)। मुफ्त बिजली गारंटी कार्ड योजना के तहत बुधवार को आम आदमी पार्टी ने बदरीनाथ विधान सभा में मुफ्त बिजली गारंटी कार्ड टीम को जोशीमठ ब्लाॅक के विभिन्न गांवों के लिए रवाना किया।

जोशीमठ में आयोजित आप कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कपरूवाण ने कहा कि चमोली जिले के साथ ही पूरे प्रदेश में आप का जनाधार बढ़ता जा रहा है जिससे बौखला कर भाजपा और कांग्रेस के नेता अनर्गल बयान बाजी करने लगे है। लेकिन कार्यकर्ताओं को इससे घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि इसका डट का मुकाबला करने के लिए तैयार होना होगा। उन्होंने कहा कि हम जितना अधिक मजबूत होंगे विरोधियों में उतना ही अधिक बौखलाहट होगी। उन्होंने कहा कि मुफ्त बिजली गारंटी अभियान को देख जनता में काफी उत्साह दिख रहा है। लोग आप पर विश्वास करने लगे है जो काम दो बड़ी राजनैतिक पार्टियां 20 सालों में नहीं कर पायी उसके लिए आप लोगों को सरकार बनने से पहले ही गारंटी कार्ड देकर सत्ता में आने पर पूरा करने का वादा कर रही है।  इस मौके पर संगठन मंत्री कुलदीप सिंह नेगी, पूर्व विधानसभा प्रभारी अनूप सिंह रावत, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अनुराग पोखरियाल, जिला टैक्सी यूनियन अध्यक्ष हर्षवर्धन रावत, भगवान सिंह चैहान, दिलबर सिंह, मनोज डूंगरिय,ा अनिल जोशी, जयसूयार्, मनोज मोल्फा जगदीश नेगी, सूरज घरिया, दिनेश राणा, सौरभ भंडारी, सोनू नेगी, पवन सिंह आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!