शेयर करें !
posted on : July 7, 2021 5:20 pm

गोपेश्वर (चमोली)। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कपरूवाण ने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में भी आम जनता को फ्री बिजली, पानी मिले इसके लिए जल्द ही एक मुहिम चलायेगी जायेगी और इसके लिए सरकार के विरोध में एक  बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा। साथ ही ब्यूरोके्रटस के हाबी होने को लेकर भी जनता को लामबंद किया जाएगा।

बुधवार को गोपेश्वर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आप के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखं डमें 85 से अधिक छोटी-बड़ी जल विद्युत परियोजनाऐं संचालित हो रही है लेकिन यहां के लोगों से बिना यूनिट खर्च किये भी बिल लिया जा रहा है जो कि सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि हमारी बिजली हमें ही मंहगे दामों पर बेची जा रही है। इसके लिए उनकी पार्टी संघर्ष करेगी और जनता को इसका लाभ दिलायेगी। ऐसे ही हमारी नदियों से पानी हमें पिलाया जा रहा है और उसका भारी भरकम बिल वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि 20 जुलाई को दिल्ली के सीएम देहरादून पहुंच रहे है। जहां पर फ्री बिजली, पानी को लेकर तैयार किया गया रोडमैप जनता के बीच रखा जाएगा ताकि प्रदेश पर कोई अतिरिक्त भार न पड़े और जनता को सीधा लाभ भी मिल सके।

आप के प्रदेश अध्यक्ष ने चमोली जिलाधिकारी की ओर से आपदा प्रभावित महिला के साथ अभ्रदता किये जाने के वायरल विडियों पर बोलते हुए कहा कि प्रदेश में अफसरशाही हाबी होती जा रही है। बेलगाम अफसरशाही के चलते जनता को अपनी बात नहीं रखने दी जा रही है। डीएम के इस बर्ताव की उनकी पार्टी निंदा करती है और इसके विरोध में एक बड़ा आंदोलन भी खड़ा करेंगी। उन्होंने बताया कि बुधवार को उनकी पार्टी के कार्यकर्ता की बैठक भी संपन्न हुई जिसमें  भाजपा व कांग्रेस से कई लोगों ने आप की सदस्यता ग्रहण की है। इस मौके पर संगठन मंत्री कुलदीप नेगी, पूर्व बदरीनाथ विधान सभा प्रभारी अनूप रावत, मीडिया प्रभारी अनुराग पोखरियाल, भगवती प्रसाद मैंदोली आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!