शेयर करें !
posted on : September 25, 2023 7:32 pm

योगनगरी में एक युवक की आत्महत्या का मामला सामने आया है। रेलवे रोड पर मोबाइल की दुकान चलाने वाले एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में दुकान में ही फांसी लगा ली। परिवार वाले उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय सौरभ खट्टर की रेलवे रोड पर व्हाट्सएप टेलीकॉम के नाम से मोबाइल की दुकान है। अपनी दुकान में युवक का शव लटका मिला। परिजनों के अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक खुशी राम पांडेय ने बताया की सोमवार की सुबह सौरभ ने दुकान खोली थी। कुछ देर बाद उसका भाई दुकान पर पंहुचा तो दुकान का शटर बंद मिला। जब उसने शटर खोलकर देखा तो सौरभ दुकान के भीतर फांसी पर लटका हुआ था।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सौरव को फंदे से नीचे उतारकर उसे राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की अभी अविवाहित है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!