posted on : March 24, 2021 4:38 pm

गोपेश्वर (चमोली)। आय दिन बढ़ रहे पैट्रोल व डीजल के दामों के विरोध में बुधवार को युवा कांग्रेस चमोली ने चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में स्थित पैट्रोल पंप पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पोस्टरों के साथ विरोध प्रदर्शन कर सरकार के विरोध में नारेबाजी की।

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संदीप भंडारी व युवा कांग्रेस के बदरीनाथ विधान सभा अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि पैट्रोल व डीजल के दामों में बेहताशा वृद्धि के चलते आम जनमानस को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पैट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते दामों से माल ढुलान मंहगा होने से खाद्य सामग्री पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है। वाहनों के किराये में भी बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। जिससे आम जन का जीना दुभर हो गया है। उनका कहना था कि जिस मंहगाई की मार को कम करने का नारा देकर यह सरकार सत्ता में आयी थी आज वहीं मंहगाई सरकार के काबू से बाहर हो गई है। नतीजा यह है कि गरीब का चूल्हा जलना मुश्किल  हो गया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि बढ़ती मंहगाई पर लगाम लगायी जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। इस मौके पर कांग्रेस के ब्लाॅक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, अरविंद नेगी, मनीष नेगी, संतोष पंवार, उमेश सती, राहुल कुमार, प्रताप राम आदि शामिल थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!