शेयर करें !
posted on : March 26, 2021 5:45 pm

जोशीमठ (चमोली)। यूथ फाउंडेशन की ओर से चमोली जिले में भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के लिये की भर्ती प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। फाउंडेशन की ओर से जोशीमठ और गौंणा में कैम्प आयोजित कर 60 युवाओं का चयन प्रशिक्षण के लिये कर लिया गया है।

यूथ फाउंडेशन के कैम्प प्रभारी यशवंत सिंह और भगवती प्रसाद मैंदोली ने बताया कि जोशीमठ में आयोजित प्रक्रिया में ब्लॉक के 115 युवाओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें से 45 युवाओं को भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के लिये चयनित किया गया है। वहीं दशोली ब्लॉक के गौंणा गांव में आयोजित कैम्प में प्रतिभाग करने वाले 54 युवाओं में से 15 का चयन भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के लिये किया गया है। वहीं फाउंडेशन की ओर से 27 मार्च को गोपेश्वर, 30 मार्च घाट, 31 मार्च नंदप्रयाग, एक अप्रैल कर्णप्रयाग, दो नंदासैण, तीन नारायणबगड, चार थराली, पांच देवाल, सात ग़ैरसेंण, आठ माइथान और नौ अप्रैल को पोखरी में कैम्प आयोजित किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि कैम्प में चयन प्रक्रिया सुबह नौ बजे से सायं पांच बजे तक जारी रहेगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!