शेयर करें !
posted on : December 3, 2020 5:56 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। स्थानीय युवाओं ने नगर पालिका गोपेश्वर-चमोली के सहयोग से गुरूवार को गोपेश्वर नगर में सड़कों पर छोड़ी गई गायों के संरक्षण के लिए गो सेवा सदन का संचालन शुरू कर दिया है। नगर क्षेत्र में घूम रही गायों को एकत्रित कर इस गो सदन में रहने के साथ ही चारे की व्यवस्था भी की गई है। सड़क पर घूम रहे मवेशियों को गौ सेवा सदन में रखने के बाद स्वामित्व का दावा करने वालों पर गौ संरक्षण अधिनियम के तहत अर्थदंड का प्रावधान किया गया है।

गौ सेवा सदन की योजना को मूर्त रूप देने वाले आचार्य वेद प्रकाश भट्ट व चण्डी प्रसाद तिवाड़ी का कहना है हिन्दू धर्म में जहां गौ सेवा को आध्यात्म का बेहतर माध्यम बताया गया है। वहीं वर्तमान में भौतिकवादी जीवन में गौवंशीय मवेशियों को आवारा छोड़ने की प्रवृत्ति हो गयी है। जिसे देखते हुए नगर के युवाओं के सहयोग से गौ सेवा सदन का शुभारंभ किया गया है। जिसका संचालन नगरवासियों के सहयोग से किया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!