posted on : September 24, 2025 7:14 pm

गोपेश्वर (चमोली)। एसबीआई आरसेटी गोपेश्वर की ओर बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए युवाओं को छह दिवसीय हेयर सैलून प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसका मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी ने निरीक्षण किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम बेरोजगार युवकों को हेयर से संबंधित पूर्ण प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को हेयर सैलून संचालन, स्टाइलिंग, कटिंग, केयर और ट्रीटमेंट जैसी सभी तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने बुधवार को कार्यक्रम का निरीक्षण करते हुए प्रशिक्षणार्थियों से संवाद का आत्मनिर्भर बनने के लिए स्वरोजगार अपनानें हेतु प्रेरित किया। सीडीओ ने कहा कि प्रशिक्षण समाप्त होनें के बाद प्रतिभागियों को बैंकों से ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी प्रतिभागियों की दुकानों के लिए एक विशेष ब्रांड नाम दिया जाएगा। इससे उनकी अलग पहचान बनेगी। हेयर सैलून प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा अपना रोजगार शुरू कर अपने परिवार की आर्थिकी को सुदृढ बना सकते है।

इस दौरान निदेशक एसबीआई आरसेटी मनोहर सिंह असवाल ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवकों को बैंकों से मिलने वाली ऋण सुविधाओं और आवश्यक प्रक्रियाओं एवं दस्तावेजों के बारे में जानकारी प्रदान की गई है ताकि प्रशिक्षण के उपरान्त सभी इच्छुक युवक अपना स्वरोजगार अपना सकें।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक आनन्द भाकुनी, आरसेटी के निदेशक मनोहर सिंह असवाल, प्रशिक्षण कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!