आगरा। विदा होकर अपनी नई नवेली दुल्हन को अपने घर ले जा रहा परिवार जहरखुरानी का शिकार हो गया। साथ ही नई नवेली दुल्हन भी फरार है। दुल्हन ने नमकीन में नशीला पदार्थ मिलाकर सुसराल वालों को खिलाया था। परिवार बनारस से शादी करवाकर नई नवेली दुल्हन को लेकर जयपुर जा रहा था। बेहोशी की हालत में ही परिवार आगरा जनपद के गांव रामफल का नगला में उतर गया। सूचना पर रेल कर्मियों ने पीडि़त परिवार को अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर जयपुर से रिश्तेदार भी पहुंच गए।

मामला मरूधर एक्सप्रेस का है। मरूधर एक्सप्रेस बनारस से जयुपर की ओर जा रही थी। इसी गाड़ी में जयपुर का एक परिवार बनारस से नई नवेली दुल्हन को लेकर सफर कर रहा था। परिवार को नई दुल्हन ने सफर में नमकीन में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया। जिस कारण से परिवार बेहोश हो गया। सभी को नगला रामफल गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे उतार दिया गया। फिर नई नवेली दुल्हन घटना को अंजाम देकर फरार हो गई। रेलवे कर्मचारियों को इसकी सूचना मंगलवार को सुबह मिली, तो कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पीडि़त परिवार को आगरा फोर्ट स्टेशन लाया गया। उसके बाद कार्रवाई करते हुए इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगरा मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि मरूधर एक्सप्रेस में जहरखुरानी की वारदात की जानकारी मंगलवार सुबह हुई। जिसके बाद रेलवे कर्मचारी वहां पहुंचे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीडि़त परिवार ने बताया कि वे बनारस से जयपुर जा रहे थे। वे बारात वापस लेकर नई नवेली दुल्हन को साथ लेकर घर जा रहे थे। तभी रास्ते में नई नवेली दुल्हन ने नमकीन में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया और भाग गई। मामले की आरपीएफ जांच कर रही है।

 
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!