गोपेश्वर (चमोली)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से गोपेश्वर में आयोजित प्राथमिक शिक्षक वर्ग के दौरान गुरूवार को पथ संचालन का आयोजन किया गया। गोपेश्वर में शुक्रवार को प्राथमिक शिक्षक वर्ग का समापन किया जाएगा।

गोपेश्वर के गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में 31 दिसम्बर से घाट, दशोली, जोशीमठ व पोखरी के शिक्षार्थियों के लिये प्राथमिक शिक्षक वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 151 शिक्षार्थी प्रतिभाग कर रहे है। वर्ग के दौरान शिक्षार्थियों को बैधिक, शारीरिक, नियुद्ध व राष्ट्र निर्माण को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान प्रशिक्षकों की ओर से शिक्षार्थियों को देश के सांकृतिक, ऐतिहासिक और महापुरुषों के विषय में जानकारी देने के साथ ही योग के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखने व आत्म रक्षा के लिये नियुद्ध का प्रशिक्षण दिया जाता है। इस दौरान अनुशासन और एकता का परिचय देने के लिये गुरूवार को पथ संचलन का आयोजन किया गया। पथ संचलन सुभाषनगर, पीजी कॉलेज, पुलिस लाइन, मुख्य बाजार, गोपीनाथ मंदिर होते हुए आयोजन स्थल पर संपन्न हुआ है। पथ संचलन के दौरान संघ के अनुशांगिक संगठनों के पदाधिकारियों ने पुष्पवर्षा का स्वयं सेवकों का स्वागत किया। इस दौरान जिला संघ चालक राजेंद्र पंत, जिला कार्यवाहक कालिका प्रसाद सेमवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट, गजेंद्र रावत, योगेंद्र सेमवाल, नवल भट्ट, जयंती प्रसाद जोशी, प्रेम विश्नोई, खिलाफ गडिया, राहुल, अतुल शाह, पवन राठौर, आयुष चैहान, सुरेंद्र सिंह, महेंद्र रावत, शांति प्रसाद भट्ट आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!