पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के नगर पंचायत पोखरी के स्थानीय लोगों को अब कूड़ा निस्तारण को लेकर हो रही दिक्कतों से जल्द ही निजात मिल जाएगी। यहां लम्बे सम से प्रस्तावित कूड़ा डम्पिंग जोने के निर्माण के लिये चयनित भूमि का प्रस्ताव स्वीकृति के लिये शासन में भेज दिया गया है। यदि सब कुछ योजना के अनुसार चला तो जल्द ही पोखरी नगर पंचाय की ओर से यहां कूड़ा निस्तारण के पुख्ता इंतजाम कर लिये जाएंगे।
बता दें कि नगर पंचायत पोखरी में कूड़ा डम्पिंग जोन की व्यवस्था न होने के चलते बांज के जंगल के बीच कूड़ा निस्तारण किया जा रह है। जिससे यहां जहां बांज का जंगल खराब होने लगा है। वहीं आसपास के मोहल्ले के लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अब जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने नगर के गुनियाला गांव में करीब डेढ़ हैक्टेयर चयनित सिविल सोयम भूमि के हस्तांतरण का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। जिससे अब नगर क्षेत्र में जल्द ही कूड़ा निस्तारण की सुचारु सुविधा उपलब्ध होने की आस जग गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत का कहना है कि लम्बे समय से नगर पंचातय की ओर से कूड़ा डम्पिंग जोन के निर्माण के लिये भूमि उपलब्ध कराने के लिये शासन और प्रशासन से पत्राचार किया जा रहा था। जिला प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई के बाद कूड़ा निस्तारण की समस्या के समाधान की आस बंध गई है।
