शेयर करें !
posted on : December 21, 2020 3:51 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के रामचंद्र भट्ट सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में रविवार को एनएसएस की इकाई का शुभारंभ किया गया।

विद्या मंदिर में एनएसएस की इकाई का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि एनएसएस की जिला समन्वयक डा. सुमन ध्यानी ने कहा कि विद्या मंदिर में पहली बार एनएसएस की इकाई का गठन किया रहा है। जिससे छात्रों के अंदर श्रमदान के साथ ही समाज सेवा का भाव भी उत्पन्न होगा साथ ही अपने आसपास के समाज को समझने का भी मौका मिलेगा। उन्होंने विद्यालय परिवार को इसके लिए बधाई भी दी कि एक लबें समय से विद्यालय की ओर से एनएसएस की इकाई खोलने के लिए प्रयास किया जा रहा था जो कि सार्थक हुआ। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश उनियाल ने एनएसएस में प्रतिभाग करने वाले छात्रों का आह्वान किया कि वे पूरे मनोयोग के साथ एनएसएस के क्रिया कलापों में भागेदारी निभायेंगे। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी भगवती प्रसाद पुरोहित, राजेंद्र सिंह मिंगवाल, लखपत सिंह फरस्वाण आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!