शेयर करें !
posted on : December 21, 2020 3:49 pm

घाट (चमोली)। चमोली जिले के नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग के चैड़ीकरण की मांग को लेकर चल रहे क्रमिक अनशन के समर्थन में रविवार घाट बाजार बंद रहा। वहीं वाहन चालकों ने भी अपने वाहनों के पहिए जाम रखे।

बता दें कि नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग के चैड़ीकरण की मांग को लेकर बीते पांच दिसम्बर से घाट में व्यापारियों, टैक्सी यूनियन के साथ ही ग्रामीणों की ओर से क्रमिक अनशन व धरना दिया जा रहा है। आंदोलन के 16वें दिन रविवार को व्यापारियों व टैक्सी यूनियन ने आंदोलन के समर्थन में बाजार बंद करने के साथ ही वाहनों के पहिए भी जाम रखे। रविवार को क्रमिक अनशन पर यशपाल नेगी,  मनोज कठैत, चरण सिंह नेगी, आलम राम, सुखवीर रौतेला आदि का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा और यदि आमरण अनशन भी करना पड़े तो क्षेत्र की जनता इसके लिए भी पीछे नहीं हटेगी। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!