शेयर करें !
posted on : December 21, 2020 3:48 pm
Independence Day 2026 Greetings

जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले के लोनिवि की ओर से जोशीमठ के नृसिंह मंदिर सड़क पर किये जा रहे सुधारीकरण कार्य की गुणवत्ता पर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाये हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुधारीकरण कार्य के दौरान किये जा रहे पेच वर्क कार्य के साथ ही यहां डामरीकरण उखड़ रहा है। उन्होंने लोनिवि के उच्चाधिकारियों से मामले में जांच कर कार्रवाई करने और सरकारी धन दुरुपयोग को रोकने की मांग उठाई है।

स्थानीय निवासी मोहन सिंह रावत, विजेंद्र सिंह, गौरव और अजय ने बताया कि इन दिनों लोनिवि की ओर से जोशीमठ में बदरीनाथ हाईवे के बाईपास के रुप में उपयोग किये जाने वाले नृसिंह मंदिर सड़क पर पेंच वर्क  किया जा रहा है। लेकिन निर्माण एजेंसी की ओर से जहां कार्य की गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है। वहीं विभागीय अधिकारी भी लापरवाह बने हुए हैं। जिसके चले पेंच वर्क होने के साथ ही यहां किया गया डामरीकरण उखड़ने लगा है। जो खुलेआम सरकारी धन का दुरुपयोग है।

 

जोशीमठ नृसिंह मंदिर में किये जा रहे पेंच वर्क में गुणवत्ता की अनदेखी की शिकायत मिली है। कर्मचारियों को मामले की जांच करने के आदेश दिये गये हैं। यदि कहीं डामरीकरण उखड़ गया है तो इसे तत्काल ठीक करवाया जाएगा।

धन सिंह रावत, अधिशासी अभियंता, लोनिवि, गोपेश्वर-चमोली।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!