शेयर करें !
posted on : December 20, 2020 6:39 pm
Independence Day 2026 Greetings

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के केदारानाथ वन्य जीव प्रभाग की नागथान रेंज की जौरासी बीट में शनिवार की रात अचानक चीड़ के जंगल में आग लगने से लाखों की वन सम्पदा जलकर खाक हो गई है। सूचना मिलने के बाद रविवार कोे वन विभाग के कर्मचारी आग पर काबू करने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन जंगल में चीड़ी की सूखी पत्तियों की अधिकता और अधिक चट्टानी हिस्सा होने से यहां कर्मचारियों को आग बुझाने में दिक्कतें आ रही हैं।

केदारनाथ वन प्रभाग की जौरासी बीट के लखड़ी ओर अनधेरगड्डी तोक के चीड़ के जंगल में शनिवार की रात अचानक आग भड़क उठी। लम्बे समय से क्षेत्र में बारशि न होने से जंगल में फैली चीड़ की सूखी पत्तियों पर लगी आग ने विकराल रुप ले लिया। जिसकी सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची हालांकि रात्रि के समय अंधेरा अधिक होने के चलते विभागीय कर्मचारियों ने आग को फैलने से रोकने के लिये इंतजाम किये। वहीं रविवार की सुबह से आग को बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में यहां जंगल में लाखों की वन सम्पदा जलकर खाक हो गई है। प्रभाग के वन दरोगा प्रकाश कंडारी, नन्दन सिंह और दीपक नेगी आग बुझाने में जुटे हुए हैं।

जंगल में असामजिक तत्वों की ओर से आग लगाने की आशंका है। आग बुझाने के प्रयास के साथ ही आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कारणों का पता लगते ही आग लगाने वालों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।

विक्रम सिंह रावत, वन क्षेत्राधिकारी, केदारनाथ वन प्रभाग, नागनाथ रेंज।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!