शेयर करें !
posted on : December 21, 2020 5:16 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। भारतीय स्टेट बैंक नंदप्रयाग  की ओर से जिला कारागार पुरसाड़ी में रह रहे कैदियों को सौं कंबले वितरित की गई। भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक धीर सिंह ने बताया कि जिला कारागार के जेलर प्रमोद पांडेय की ओर से उन्हें सूचना दी गई थी कि इस बार कारागार में कैदियों की संख्या बढ़ गई है और कैदियों के पास ओढने के लिए प्रर्याप्त मात्रा में कंबले उपलब्ध नहीं है जिससे काफी दिक्कते आ रही है। जिस पर स्टेट बैंक की ओर से सीएसआर फंड से पुरसाड़ी कारागार में रह रहे कैदियों को ठंड से बचने के लिए सौ से अधिक कंबले दान की गई है। इस मौक पर मुख्य शाखा प्रबंधक गोपेश्वर रूद्र सिंह राणा, गौचर के शाखा प्रबंधक विकास भलोटिया, नंदप्रयाग के धीर सिंह, जिला कारागार के जेलर प्रमोद पांडेय आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!