शेयर करें !
posted on : December 21, 2020 5:14 pm
Independence Day 2026 Greetings

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के केदारनाथ वन प्रभाग नागनाथ रेंज के जौरासी बीट के लखेडी और अंधेरगडी के पयाकोन तोक के चीड़ के जंगल में पिछले दो दिनों से भंयकर आग लगी है। जिससे बुझाने में वन विभाग और ग्रामीणों को भारी मसक्कत करनी पड़ रही है। सोमवार तक भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

बता दें कि पोखरी लखेडी और अंधेरगडी के जंगलों में शनिवार की रात्रि को आग लग गई थी जिसे बुझाने के लिए रविवार से वन विभाग और ग्रामीण भारी मसक्कत कर रहे है लेकिन सोमवार तक भी आग पर काबू नहीं पा जा सका है। हालांकि वन विभाग और ग्रामीण आग बुझाने के लगे है। जंगलों में लगी आग से लाखों की वन संपदा जलकर स्वाहा हो गयी है। आग लगने के कारण पोखरी क्षेत्र में धूंध छायी हुई है। जिससे लोगों को सास लेने में भी काफी दिक्कतें आ रही है। वन क्षेत्राधिकारी विक्रम रावत व वन दरोगा जमन सिंह नेगी के नेतृत्व में वन कर्मी वन बीट अधिकारी प्रकाश कंडारी, संपत रावत, नन्दन सिंह, दीपक सिंह, सत्येन्द्र सिंह, बलवन्त सिंह सहित तमाम वन कर्मी आग बुझाने में जुटे हुये है। चीड़ के जंगलो के चट्टानी हिस्से में आग लगी होने से वन कर्मियों को आग बुझाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!