शेयर करें !
posted on : April 29, 2022 4:37 pm
Independence Day 2026 Greetings

देहरादून। आप के प्रभारी दिनेश मोहनिया की ओर से शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में नए प्रदेश अध्यक्ष के रुप में काशीपुर से पार्टी के वरिष्ठ नेता और उम्मीदवार रहे दीपक बाली को नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया।

आप प्रभारी ने कहा कि आप पार्टी काम करने वाली पार्टी है और जिस तरीके से पार्टी ने प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लडा उससे जाहिर है कि जनता ने पार्टी को अपार स्नेह दिया। उन्होंने कहा कि हमें चुनाव में हारने का गम नहीं है लेकिन आप पार्टी ने जो मेहनत इस चुनाव में की है इससे ज्यादा मेहनत भविष्य में करेगी और लगातार काम की राजनीति पार्टी करती रहेगी।

आप के नए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उस उम्मीद पर वो पूरी तरह खरा उतरेंगे। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का उन पर भरोसा जताने के लिए आभार जताया। कहा कि आप पार्टी का कार्यकर्ता कभी भागता नहीं है वो जीतता है और सीखता है। वो एक प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ कार्यकर्ता के रुप में पार्टी के लिए कार्य करते रहेंगे और जल्द संगठन को मजबूत करते हुए संगठन का विस्तार करेंगे। आप पार्टी आने वाले समय में नगर निगम और नगर पालिका के सभी चुनावों में पूरी ताकत के साथ प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में चुनाव लडेगी और चंपावत उपचुनाव के लिए पार्टी आपसी चर्चा के बाद चुनाव लडने पर जल्द विचार करेगी जिसकी सूचना प्रेस के माध्यम से अवगत कराई जाएगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!