शेयर करें !
posted on : August 22, 2026 6:26 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)।  जिले चमोेली में पात्र श्रमिकों के श्रम कार्ड बनाने की धीमी रफ्तार पर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों को एक माह के भीतर सभी पात्र श्रमिकों के श्रम कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया है। साथ ही रोजाना बनने वाले कार्डों की रिपोर्ट लेने और लापरवाही करने वाले केंद्रों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

शनिवार को श्रम कार्ड निर्माण की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने साफ किया कि पात्र श्रमिकों को योजना का लाभ दिलाने में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने टोकन की संख्या बढ़ाने और प्रतिदिन कार्ड निर्माण की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

डीएम ने कम प्रदर्शन करने वाले सीएससी सेंटरों को चेतावनी जारी करने के साथ ही बेहतर कार्य के लिए संबंधित एजेंसियों की संख्या बढ़ाने को कहा। उन्होंने कहा कि केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित रहने के बजाय अभियान चलाकर पात्र श्रमिकों तक पहुंच बनाई जाए और उनके श्रम कार्ड समयबद्ध तरीके से बनाए जाएं।

ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमिकों को सुविधा देने के लिए ब्लॉक स्तर पर भी श्रम कार्ड बनाने की व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक को ब्लॉक ऑपरेटरों को आवश्यक निर्देश जारी करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट लक्ष्य देते हुए कहा कि एक माह के भीतर सभी पात्र श्रमिकों के श्रम कार्ड बनाने की कार्रवाई पूरी होनी चाहिए। इसके लिए नियमित निगरानी और दैनिक प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

इस दौरान  मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!