शेयर करें !
posted on : October 16, 2022 6:35 am

जोशीमठ (चमोली)। ज्योतिषपीठ समेत द्वारिका और श्रंृगेरी मठ के तीनों शंकराचार्य शनिवार बदरीनाथ धाम पहुंचकर पूजा अर्चना करेंगे तथा रविवार को तीनों शंकराचार्य केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगे।

ज्योतिर्मठ के प्रभारी ब्रह्मचारी मुकुन्दानन्द ने बताया कि शनिवार सांय को द्वारिका पीठ के शंकराचार्य सदानंद सरस्वती जी महाराज, श्रृंगेरी मठ के शंकराचार्य विधुशेखर भारती जी महाराज और ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य अवमिुक्तेश्वरानंद जी महाराज बदरीनाथ धाम पहुंचेगे। उनके आगमन को लेकर तैयारियां पूर्ण हो गयी है। यहां पहुंचकर भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।

 

बदरीनाथ से केदारनाथ दर्शन कर पहुचेंगे ज्योतिर्मठ 

ब्रह्मचारी ने बताया कि  16 अक्टूबर दिन रविवार को तीनों शंकराचार्य बदरीनाथ से केदारनाथ पहुंचकर दर्शन के बाद पुनः बद्रिकाश्रम होते हुए ज्योतिर्मठ आगमन होगा, जहां नगर द्वार पर नगरवासियों की ओर से डिग्री कॉलेज के पास स्वागत कर नगर प्रवेश कराई जाएगी और ज्योतिर्मठ पहंुचने पर नगर अभिनदंन होना है जहां से सीधे ज्योतिर्मठ पहुंच विश्राम करेंगे।

 

 

जेपी मैदान में होगा महासम्मेलन, शंकराचार्यो सहित साधु संतों के नगरवासी करेंगे दर्शन

शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी अशोक साहू ने बताया कि 17 अक्टूबर रविवार को सुबह नौ बजे शोभायात्रा निकलेगी जो महासम्मेलन कार्यक्रम स्थल रविग्राम के जेपी मैदान में पहुंची, जहां पर तीनों जगदगुरुओ का आशीर्वचन प्राप्त होगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!