पौड़ी। रास्ट्रीय राजमार्ग 119 नजीबाबाद-बुआखाल पर एक कार हादसे की शिकार हो गई। हादसा गुमखाल सतपुली के मध्य कुल्हड़ बैंड पर हुआ। पुलिस द्वारा रेस्क्यू कर घायलों को 108 की मदद से बैस अस्पताल कोटद्वार पहुचाया। जहां दो महिलाओं ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक कार में छह व्यक्ति सवार थे, जिसमे दो की मौके पर ही मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल है। जिनको 108 की मद्दत से कोटद्वार बैस अस्पताल पहुंचाया गया है।
गुमखाल चौकी इंचार्ज मुकेश भट्ट ने बताया कि उक्त कार सवारी चौबट्टाखाल से शादी समारोह से कोटद्वार लौट रहे थे। जैसे ही कार कुल्हड़ बैंड के पास पहुंची अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे मेे दो महिलाओ की मौत हो गई, चार लोग घायल है जिनका उपचार चल रहा है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!