गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के नगर पालिका के सभागार में जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी की अध्यक्षता तथा हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के जिला प्रभारी प्रदीप थपलियाल की मौजूदगी में शुक्रवार को आगामी 26 जनवरी से आरम्भ होने वाली हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम

की तैयारियों को लेकर एक बैठक संपन्न हुई। जिसमें कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए दायित्व भी सौंपे गये। 

बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को घर-घर कांग्रेस की रीति नीतियों का प्रचार प्रसार कर पूरे जनपद में भारत जोड़ो यात्रा की भांति इसे भी सफल बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गये। इस अवसर पर अतिथि के तौर पर जिला कांग्रेस कमेटी रुद्रप्रयाग के सचिव दीपक भंडारी, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह बिष्ट, प्रदेश सचिव ओमप्रकाश नेगी,  जिला उपाध्यक्ष दीवानसिंह बिष्ट, धीरेन्द्र गरोडिया, नरेन्द्र भारती, रवीन्द्र नेगी, यूथ जिलाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पुरोहित, एनएसयूआइ जिलाध्यक्ष संदीप नेगी, संदीप भंडारी,  मदनलाल, अंजू राणा,नगर पार्षद ऊषा फरस्वाण, राहुल कुमार, विजया कंडारी, प्रताप लाल, किशोरी लाल आदि मौजूद थे।

इनको सौंपा गया ब्लाॅक स्तर पर कार्यक्रम को संचालित करने का दायित्व

दशोली ब्लाॅक के लिए हरीश भंडारी, जोशीमठ मनोजकुमार, पोखरी सुभाष रावत, घाट लक्ष्मणसिंह बिष्ट, कर्णप्रयाग रैजा चैधरी, नारायणबगड़ गजेन्द्र रावत, थराली महेश शंकर त्रिकोटी, देवाल लक्ष्मण रावत, गैरसैंण अजय किशोर, नगर जोशीमठ ऊषा रावत, गोपेश्वर कमल रतूड़ी, नन्दप्रयाग सुदर्शन शाह, कर्णप्रयाग दानसिंह नेगी, गैरसैंण ईश्वरी मैखुरी और गौचर हरीश परमार को कार्यक्रम संचालित करने का जिम्मा सौंपा गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!